सीबीआई ने शुरू की राजू से पूछताछ

सीबीआई के उपमहानिरीक्षक वी.वी. लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता वाली मल्टी-डिस्प्लिनरी इन्वेस्टिगेशन टीम (एमडीआईटी) आरोपियों से राजभवन के निकट दिलकुशा अतिथिगृह में पूछताछ कर रही है।
एक स्थानीय अदालत द्वारा आरोपियों को सीबीआई की हिरासत में सौंपे जाने के तत्काल बाद पूछताछ की प्रक्रिया आरंभ हो गई। अदालत के आदेश के बाद सीबीआई अधिकारियों का एक दल चंचलगुडा जेल गया और आरोपियों को अतिथिगृह लाया गया। सीबीआई की टीम ने इसी अतिथिगृह में अपना कार्यालय बना रखा है।
सोमवार को एक स्थानीय अदालत ने रामालिंगा राजू, उनके भाई और कंपनी के पूर्व प्रबंध निदेशक बी. रामाराजू, पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी वदलामणि श्रीनिवास और प्राइसवाटरहाउसकूपर्स के निकाले जा चुके साझीदार एस गोपालकृष्णन और तल्लुरी श्रीनिवास को सीबीआई की हिरासत में सौंप दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications