चुनाव मैदान में होगा सिद्धू बनाम छिब्‍बर

Navjot Singh Sidhu
अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के‍ लिए इस बार चुनावी खेल कठिन साबित होने वाला है। इस बार उनका सामना पंजाब के पूर्व राज्‍यपाल बीकेएन छिब्‍बर से होगा। छिब्‍बर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर अमृतसर संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे।

बसपा की पंजाब ईकाई के महासचिव नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि उनकी पार्टी राज्य के सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा, "बसपा समाज के सभी वर्गो का प्रतिनिधित्व करती है और वह पंजाब की जनता को बेहतर विकल्प देने के लिए समर्पित है। ब्राह्मण समुदाय से ताल्लुक रखने वाले पूर्व राज्यपाल छिब्बर अमृतसर से हमारे उम्मीदवार होंगे।"

गौरतलब है कि छिब्बर हाल ही में बसपा में शामिल हुए हैं। अगर सिद्धू की बात करें तो भाजपा की ओर से उनकी स्थिति भी काफी मजबूत है। लेकिन पूर्व राज्‍यपाल से सामना होने पर उनका वोटबैं‍क बसपा की ओर खिसक सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+