अमरीका ने चीन पर लगाए आरोप

chinese hosteges

अमरीका ने चीन के कुछ जहाज़ों पर अमरीकी चौकसी बेड़े को परेशान करने का आरोप लगाया और कहा कि चीन को अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का पालन करना चाहिए.अमरीका का कहना है कि यह चौकसी बेड़ा अमरीकी नौसेना का है और दक्षिणी चीनी समुद्र में था.

चीन पर आरोप लगाते हुए अमरीका ने कहा है कि चीन के पांच समुद्री जहाज़ अमरीकी बेड़े को परेशान करने, सताने का काम कर रहे थे.ये चीनी जहाज़ कथित रूप से अमरीकी बेड़े के काफ़ी करीब आ गए थे.

अमरीकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन के हवाले से बताया गया है कि अमरीका का यह चौकसी बेड़ा बिना हथियारों के था. परेशान किए जाने के दौरान एक कथित चीनी जहाज़ इससे कुछ मीटर के फ़ासले तक क़रीब आ गया था.

चीन के जहाज़ों की इस ताज़ा कार्यवाही को लेकर अमरीका ने अपनी आपत्ति ज़ाहिर की है और इस बाबत लिखित रूप से बीज़िंग में अपनी शिकायत भी दर्ज कराई है.

अमरीका ने यह भी आरोप लगाया है कि पिछले कुछ समय से चीनी जहाज़ों की ओर से अग्र रवैया अपनाया जा रहा है.हालांकि व्हाइट हाउस से इस बारे में जारी बयान में कहा गया है कि इन घटनाओं के बावजूद अमरीकी जहाज़ों का इस क्षेत्र में जाना होता रहेगा.

उन्होंने कहा कि अमरीकी जहाज़ इस क्षेत्र में जाएंगे और चीन को चाहिए कि वो अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र के लिए लागू क़ानून का पालन करें.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+