'द बॉडी शॉप' ने घटाए उत्पादों के दाम

यह कंपनी फ्रांस की प्रसिद्ध सौंदर्य प्रसाधन निर्माता कंपनी 'लाओरेल' की अनुषंगी है और इसने पहले ही अपने उत्पादों की कीमतों में 20 से 30 फीसदी तक की कमी कर दी है।
भारत में कंपनी के महाप्रबंधक श्रति मल्होत्रा ने कहा, "हम भारत के और अधिक शहरों में अपना विस्तार करने जा रहे हैं। इस वर्ष हम 10 नए स्टोर खोलेंगे। हमने ग्राहकों तक पहुंच बढ़ाने के लिए अपने उत्पादों की कीमतों में भी कमी की है।"
इस समय कंपनी भारत के आठ शहरों में 25 स्टोर संचालित कर रही है और निकट भविष्य में उसकी चेन्नई और हैदराबाद जैसे स्थानों पर नए स्टोर स्थापित करने की योजना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications