बिहार में बाहुबलियों के रिश्‍तेदार लड़ेंगे चुनाव

Bihar Map
पटना। बिहार के कई बाहुबली सांसद अगामी लोकसभा चुनावों में खुद चुनाव नहीं लड़ पाने की स्थिति में पत्नी या किसी नजदीकी रिश्तेदार को मैदान में उतारने का मन बना रहे हैं।

राज्य के बाहुबली सांसदों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मोहम्मद शहाबुद्दीन, राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव तथा लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सूरजभान शामिल हैं। ये सभी किसी न किसी मामले में न्यायालय द्वारा दोषी करार दिए जा चुके हैं। मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शुक्रवार को पटना उच्च न्यायालय में निचली अदालत द्वारा सुनाए गए फैसले के खिलाफ याचिका दाखिल की।

इस बारे में लोजपा के प्रदेश महासचिव केशव सिंह ने मंगलवार को आईएएनएस से कहा कि सूरजभान को न्यायालय द्वारा आदेश नहीं मिलने पर उनके रिश्तेदारों को टिकट देने में बुराई ही क्या है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनके स्थान पर उनकी पत्नी भी चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह सूरजभान को तय करना है कि उनके चुनाव नहीं लड़ने की स्थिति में किसे टिकट दिया जाए।

इधर, राजद के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल बारी सिद्दिकी ने शहाबुद्दीन मामले में कहा कि यह तय करना पार्टी आलाकमान का काम है। परंतु उन्होंने यह भी कहा कि न्यायालय में दायर याचिका पर फैसला आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

लोजपा के एक और वरिष्ठ नेता की मानें तो सूरजभान के चुनाव नहीं लड़ने की स्थिति में उनकी पत्नी वीणा देवी का नवादा संसदीय सीट से चुनाव लड़ना तय है।

उल्लेखनीय है कि सूरजभान को वर्ष 1992 में बलिया में एक किसान रामी सिंह की हत्या का दोषी ठहराते हुए पटना उच्च न्यायालय ने 25 जून 2008 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

पप्पू यादव को वर्ष 1998 में वामपंथी नेता अजीत सरकार सहित उनके चालक की हत्या का दोषी मानते हुए न्यायालय ने सजा सुनाई है। मोहम्मद शहाबुद्दीन को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्‍सवादी लेनिनवादी (भाकपा माले) के नेता छोटेलाल सहनी की हत्या का दोषी ठहराया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+