गांधी परिवार है डिजाइनरों की पहली पसंद

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। वैसे तो कई नेताओं को आपने डिजाइनर कपड़ों में देखा होगा लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर कौन ऐसे राजनेता हैं, जिन्हें डिजाइनर पसंद करते हैं?

स्टाइल गुरुओं की माने तो उनकी तीन पसंद हैं, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा। डिजाइनरों का कहना है, "इन तीनों के पास स्टाइल का एक अलग ही सेंस है, जो इनकी रगों में बहता है।"

प्रमुख डिजाइनर रितु कुमार का कहना है कि सोनिया गांधी की शैली (ड्रेस सेंस) लगातार बेहतर होती जा रही है। उन्होंने कहा, "जब वह साड़ी पहनती हैं तो काफी सौम्य दिखती हैं। उनके कपड़े पहनने की शैली से एक अलग ही व्यक्तित्व उभर कर सामने आता है।"

डिजाइनर लीना सिंह का कहना है कि सोनिया गांधी में एक भारतीय महिला दिखती है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी इस बात को समझती हैं कि उन्हें किस प्रकार की ड्रेस पहननी चाहिए।

डिजाइनर अमित जीटी ने राहुल गांधी के बारे में बताया कि वह काफी आकर्षक हैं और उन पर सभी तरह के ड्रेस अच्छे लगते हैं।

प्रियंका गांधी के बारे में एक डिजाइनर अल्पना ने कहा कि उन्हें सभी अलग-अलग वेश में देख चुके हैं और हर आउटफिट में वह आकर्षक लगती हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका की खासियत यह है कि वह हर प्रकार के कपड़ों में एक विश्वासी महिला की तरह नजर आती हैं, जिस कारण युवा पीढ़ी उनमें खुद को खोजने की कोशिश करता है।

गांधी परिवार के अलावा डिजाइनरों की पसंद ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट और उमर अब्दुल्ला भी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+