न्यूयार्क टाइम्स ने मुख्यालय बेचा

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार द न्यूयार्क टाइम्स, द इंटरनेशनल हेराल्ड ट्रिब्यून और बोस्टन ग्लोब जैसे समाचार पत्रों की मालिक कंपनी ने विज्ञापनों में कमी से घटे राजस्व और मौजूदा ऋण संकट से मुकाबला करने के लिए यह कदम उठाया।
कंपनी ने अपने मुख्यालय की 21 मंजिलें रियल एस्टेट इंवेस्टमेंट बैंक डब्ल्यूपी कैरी एंड कंपनी को बेचा। रियल एस्टेट कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रमुख गोर्डन एफ. डुगान ने कहा, "हम इस विश्वस्तरीय मीडिया कंपनी के साथ काम करके और ऐसी महत्वपूर्ण संपत्ति को खरीदकर काफी प्रसन्न हैं।"
समझौते के मुताबिक द न्यूयार्क टाइम्स कंपनी अपनी संपत्ति को 15 वर्षो के लिए लीज पर दे सकती है और उसके पास 2017 तक 25 करोड़ डॉलर चुका कर इस संपत्ति को दोबारा खरीदने का अधिकार होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications