पाकिस्तानी जासूस को सात साल की कैद
अदालत ने आबिद महमूद नामक इस अपराधी पर 14,000 रुपये का जुर्माना भी किया है।
27 वर्षीय महमूद को फरवरी 2003 में चंडीगढ़ के सेक्टर-34 से गिरफ्तार किया गया था। उस समय उसके साथ रहे भारतीय नागरिक अब्दुल वहीद को भी गिरफ्तार किया गया था।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कंचन माही ने वाहिद को भी सात साल के कारावास की सजा सुनाई और उस पर 4,000 रुपये का जुर्माना किया।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार महमूद पाकिस्तान के लियाकतपुर जिले का रहने वाला है।
पुलिस ने बताया कि महमूद चंडीगढ़ में निहाल चौहान के नाम से रह रहा था। वह अपने को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का निवासी बताता था। पुलिस ने उसके पास से एक फर्जी मतदाता पहचान पत्र, फर्जी खेल प्रमाण पत्र और एक डिजिटल कैमरा बरामद किया था।
शुरू में महमूद ने खुद को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताया था और कहा था कि भारत आने से पहले वह नेपाल गया था। लेकिन बाद में उसने पुलिस के सामने कबूल कर लिया कि उसके पास भारत से जुड़े गुप्त कागजात थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications