सहारनपुर में तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, 5 महिलाओं समेत 6 की मौत (लीड-1)
जिले के पुलिस प्रमुख अमित चंद्रा ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि हादसा बेहाट थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के हुआ, जब श्रद्धालु मुजफ्फरनगर से बस से सवार होकर सहारनपुर शाकम्भरी देवी के मंदिर जा रहे थे।
चंद्रा के मुताबिक रास्ते में श्रद्धालुओं की बस एक दूसरी बस को ओवरटेक कर रही थी तभी आगे से ट्रेक्टर-ट्रॉली सामने आ गई, जिसे बचाने में श्रद्धालुओं की बस पलट गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और पच्चीस घायल हो गए।
चंद्रा ने बताया कि मृतकों में पांच महिलाएं ममता(35), चांदो (60), ममता (25),सुनीता (35),अरुणा(ढाई साल) और रवींद्र (45)शामिल हैं। सभी श्रद्धालु मुजफ्फरनगर के चरथावल के निवासी थे।
पुलिस के मुताबिक सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें जिला अस्पताल से स्थानांतरित कर मेरठ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications