ओबामा के धूम्रपान करने की आलोचना

धूम्रपान विरोधी कार्यकर्ताओं, डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने ओबामा के धूम्रपान को एक गैरजिम्मेदाराना हरकत बताया।

जार्डन के एक सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता कावकाब शिशानी ने आईएएनएस से कहा, "मुझे नहीं पता था कि ओबामा धूम्रपान करते हैं। यह जानकर मुझे धक्का लगा है।"

शिशानी ने कहा कि ओबामा जैसे दुनिया के किसी नेता के धूम्रपान करने से गलत संदेश जाता है। युवा उनसे क्या सीख लेंगे? ओबामा को जल्द से जल्द यह आदत छोड़ देनी चाहिए।

कनाडा में मांट्रियल सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग में धूम्रपान विरोधी प्रतिनिधि मोनिक लैलोंड ने कहा, "बेहतर होगा कि ओबामा सार्वजनिक रूप से धूम्रपान न करें। आखिरकार वह दूसरों के लिए एक आदर्श हैं।"

इजिप्ट से आए एक अन्य धूम्रपान विरोधी कार्यकर्ता उमर अल शाहवी ने कहा, "ओबामा को तत्काल धूम्रपान बंद कर देना चाहिए। उन्हें तंबाकू नियंत्रण अभियान से जुड़ना चाहिए। उन्हें इस बारे में पता होना चाहिए कि स्वास्थ्य के लिए तंबाकू कितना नुकसानदायक है।"

नेशनल सेंटर फॉर परफार्मिग आर्ट्स में आयोजित इस पांच दिवसीय सम्मेलन में दुनिया भर के 2,000 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन का समापन 12 मार्च को होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+