श्रीलंका में आत्मघाती हमले में 14 मुस्लिमों की मौत (राउंडअप)

सरकार ने कोलंबो से 160 किलोमीटर दूर मतारा जिले में मंगलवार सुबह 10.30 बजे के करीब अकुरास्सा शहर के गोडापिटिया इलाके में जुम्मा मस्जिद के नजदीक हुए आत्मघाती हमले के लिए तुरंत लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) को दोषी ठहराया।

घायल डाक व दूरसंचार मंत्री महिंदा विजयशेखरा की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है। घायलों में अधिकतर मुस्लिम समुदाय के लोग हैं। विस्फोट के वक्त ये लोग ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर मस्जिद में इकट्ठा हुए थे।

मंत्री के वाहन चालक दिलहान कुरुकुलरत्ना ने बताया कि आत्मघाती हमलावर मोटरसाइकिल से आया था। सरकारी समाचार पत्र डेली न्यूज ने राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख लक्ष्मण हुलुगाल्ले के हवाले से कहा है कि हमले को लिट्टे ने अंजाम दिया।

राष्ट्रपति कार्यालय से संबंद्ध एक अधिकारी ने कहा कि घायल मंत्री के इलाज के लिए चिकित्सों को हवाई मार्ग से मतारा भेजा गया है। उन्होंने कहा कि घायल मंत्री को हवाई मार्ग से कोलंबो लाने के इंतजाम किए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+