इस्लामी सभा पर आत्मघाती हमले में 10 की मौत (लीड-6)
मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार सुबह 10.30 बजे के करीब अकुरास्सा शहर के गोडापिटिया इलाके में जुम्मा मस्जिद के नजदीक लिट्टे द्वारा किए गए एक आत्मघाती हमले में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 से अधिक लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मतारा में बहुसंख्यक सिंहली समुदाय के लोग रहते हैं और यह राजधानी कोलंबो से करीब 160 किलोमीटर दूर है।
घायलों में अधिकतर मुस्मिल समुदाय के लोग हैं। विस्फोट के वक्त ये लोग ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर मस्जिद में इकट्ठा हुए थे। मतरा स्थित एक अस्पताल के निदेशक अरुणा जयशेखरा ने कहा है कि घायलों में डाक व दूरसंचार मंत्री महिंदा विजयशेखरा भी शामिल हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है।
मंत्री के वाहन के चालक दिलहान कुरुकुलरत्ना ने बताया कि आत्मघाती हमलावर मोटरसाइकिल से आया था। सरकारी समाचार पत्र डेली न्यूज ने राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख लक्ष्मण हुलुगाल्ले के हवाले से कहा है कि हमले को लिट्टे ने अंजाम दिया।
राष्ट्रपति कार्यालय से संबंद्ध एक अधिकारी ने कहा कि घायल मंत्री के इलाज के लिए चिकित्सों को हवाई मार्ग से मतारा भेजा गया है। उन्होंने कहा कि घायल मंत्री को हवाई मार्ग से कोलंबो लाने के इंतजाम किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications