यूरोपीय संघ ने नेपाली सेना और माओवादियों से भर्ती रोकने को कहा
यूरोपीय संघ के मिशन प्रमुखों, यूरोपीय कमीशन और काठमांडू में नीदरलैंड्स के प्रतिनिधियों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि नेपाली सेना व माओवादी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के हाल के भर्ती अभियान तीन वर्ष पहले विद्रोहियों और प्रमुख पार्टियों के बीच हुए व्यापक शांति समझौते का उल्लंघन हैं।
बयान में कहा गया है कि भर्ती अभियान ने उस शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक भविष्य के लिए एक गंभीर खतरा पैदा कर दिया है, जिसके लिए नेपाली लोग कठिन संघर्ष कर रहे हैं।
नेपाल की कमजोर शांति प्रकिया में पिछले वर्ष के अंत में उस समय नया संकट पैदा हो गया, जब सेना ने सैनिकों की भर्ती की घोषणा की और उसने माओवादी रक्षा मंत्री राम बहादुर थापा बादल द्वारा भर्ती रोकने के लिए जारी आदेश को मानने से इंकार कर दिया।
सेना के इस कदम से नाराज पीएलए ने भी इस महीने घोषणा कर दी कि वह लगभग 12,000 लड़ाकों की भर्ती करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications