रैगिंग के कारण छात्र की मौत से परिवार स्तब्ध (लीड-1)

परिजनों का कहना है कि छात्र ने कॉलेज में दुर्व्यवहार की शिकायत की थी जिसपर कदम न उठाकर उन्होंने गलती की।

हिमाचल प्रदेश के एक कॉलेज में चिकित्साशास्त्र का अध्ययन कर रहे अमन काचरु की कालेज के ही चार वरिष्ठ छात्रों द्वारा पिटाई किए जाने के बाद रविवार को मौत हो गई थी।

अमन के एक रिश्तेदार ने कहा, "जब उसने हमसे रैगिंग के बारे में शिकायत की तभी हमें उसे वापस बुला लेना चाहिए था।"

मामले की जांच कर रहे पुलिस उपाधीक्षक ओ.पी. जामवाल के मुताबिक घटना के आरोपी छात्रों अजय वर्मा, नवीन वर्मा, अभिनव वर्मा और मुकुल शर्मा को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव बिंदल ने कहा कि मामले की मजिस्ट्रेट द्वारा जांच किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

बिंदल ने आईएएनएस को बताया, "हम रैगिग में शामिल वरिष्ठ छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अगर इस मामले में शामिल छात्रों के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज करना पड़ा तो किया जाएगा।"

अमन के पिता रवींद्र काचरु ने संवाददाताओं से कहा, "मेरी सबसे बड़ी गलती रही कि मैं कभी अंदाजा ही नहीं लगा पाया कि ऐसा हो सकता है। उसने हमसे शिकायत की थी लेकिन हमने कभी नहीं सोचा कि मामला इतना गंभीर होगा। "

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+