आर.सी. डेका एम्स के नए निदेशक (लीड-1)
कान, नाक और गला विभाग के 1995 से अध्यक्ष 60 वर्षीय डेका को अगले पांच वर्षो या नया आदेश जारी किए जाने तक संस्थान का निदेशक बनाया गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि डा.डेका की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वह तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करेंगे।
निदेशक का कार्यकाल पांच वर्ष या 65 वर्ष की उम्र तक होता है।
नियुक्ति के बाद डेका ने कहा कि वह तत्काल प्रभाव से निदेशक का कार्यभार ग्रहण कर रहे हैं।
एम्स के अगले निदेशक के नाम पर करीब नौ महीने तक चली अटकलों के बाद उनके नाम को मंगलवार को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने स्वीकृति प्रदान की।
पिछले वर्ष जुलाई में निदेशक पी.वेणुगोपाल के अवकाश ग्रहण करने के बाद से अब तक टी.डी.डोगरा कार्यवाहक निदेशक के पद पर थे।
डेका वर्ष 2006 से एम्स के डीन हैं। असम के निवासी डेका ने एमबीबीएस गुहावाटी मेडिकल कालेज से वर्ष 1969 में किया और 1973 में एम्स से कान, नाक और गला क्षेत्र में एमएस किया। वर्ष 1981 में वह अध्यापक के रूप में संस्थान से जुड़े।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications