पुरुषों को आकर्षित करने के लिए शराब का अधिक सेवन करती हैं युवा महिलाएं

दो विश्वविद्यालयों के 3,616 छात्रों के बीच किए गए सर्वेक्षण में पाया गया है कि डेट के समय अधिकतर महिलाओं को लगता है कि उसका साथी उसे (महिला से) और अधिक शराब पीने का उम्मीद करता है।

परिणाम के अनुसार किसी भी समारोह के दौरान पुरुष जितनी शराब पीने को वरीयता देते हैं उसे 71 प्रतिशत महिलाएं लांघ जाती हैं।

शोधकर्ताओं के अनुसार 26 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि पुरुष उन महिलाओं से मित्रता करना पसंद करते हैं जिन्होंने पांच पेग से अधिक शराब पी हो और 16 प्रतिशत ने कहा कि पुरुष महिलाओं की ओर से सबसे अधिक यौनाकर्षित तब होते हैं जब महिला ने काफी अधिक शराब पी रखी हो।

यह अनुमान वास्तव में उसका दोगुना है जिसको कि वास्तव में पुरुष वरीयता देते हैं।

लायोला मेरीमाउंट विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान के सहायक प्रोफेसर जोसेफ लाब्री ने कहा कि सभी महिलाएं पुरुषों को आकर्षित करने के लिए अधिक शराब नहीं पीती हैं लेकिन अधिकतर महिलाओं के खतरनाक हद तक पीने का यह बहुत साधारण स्पष्टीकरण हो सकता है।

शोध के नतीजे अमेरिकन साइकोलॉजी एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित साइकोलॉजी ऑफ एडिक्टिव बिहैवियर के मार्च अंक में दिए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+