श्रीलंका में आत्मघाती हमला, 10 की मौत, 20 घायल (लीड-4)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह विस्फोट प्रांत के अकुरास्सा शहर के गोडापिटिया इलाके में हुआ। मतारा में बहुसंख्यक सिंहली समुदाय के लोग रहते हैं और यह राजधानी कोलंबो से करीब 160 किलोमीटर दूर है।
घायलों में अधिकतर मुस्मिल समुदाय के लोग हैं। विस्फोट के वक्त ये लोग ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर मस्जिद में इकट्ठा हुए थे। मतरा स्थित एक अस्पताल के निदेशक अरुणा जयशेखरा ने कहा है कि घायलों में डाक व दूरसंचार मंत्री महिंदा विजयशेखरा भी शामिल हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया है।
मंत्री के वाहन के चालक दिलहान कुरुकुलरत्ना ने बताया कि आत्मघाती हमलावर मोटरसाइकिल से आया था। सरकारी समाचार पत्र डेली न्यूज ने राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख लक्ष्मण हुलुगाल्ले के हवाले से कहा है कि हमले को लिट्टे ने अंजाम दिया।
उल्लेखनीय है कि देश में लिट्टे के खिलाफ सैन्य अभियान अंतिम चरण में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications