बिहार में नक्सलियों ने की 4 की हत्या

राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस प्रवक्ता नीलमणि ने मंगलवार को बताया कि यहां से लगभग 150 किलोमीटर दूर हुई इस घटना में मृतकों के परिवार का पूर्व में नक्सलियों से संबंध रहा है।
अरवर जिले के पुलिस अधीक्षक जी़ पी़ सिन्हा ने बताया कि मृतकों में नागेश्वर महतो की मां पुलेश्वरी देवी, उनकी पत्नी लुखमनी देवी तथा उनकी दो पुत्रियां नीतु और मीतु शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि नागेश्वर महतो का आरोप है कि भूमि विवाद के कारण उनके ही रिश्तेदारों ने नक्सलियों को बुलाकर इस घटना को अंजाम दिया है।
उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी करपी थाना में दर्ज करा दी गई है जिसमें 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान प्रारंभ कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications