मेघालय में राजनीतिक संकट, एमपीए सरकार के गिरने की संभावना

निर्दलीय विधायकों लिमिसन संगमा और ईस्माइल आर. मराक ने सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेतृत्व वाली एमपीए सरकार से समर्थन वापस ले लिया। इन लोगों ने विपक्षी कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है जिससे उसकी सदस्य संख्या 27 से बढ़कर 29 हो गई है।

तकनीकी रूप से एमपीए सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस को केवल एक विधायक की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री दानकुपार रॉय ने कहा कि सरकार की स्थिरता को कोई खतरा नहीं है और वह निश्चिंत हैं।

दोनों विधायक मंत्री पद नहीं दिए जाने से नाराज थे। इसके अलावा दोनों विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्यो की धीमी गति से भी असंतुष्ट बताए जाते हैं।

मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा में एमपीए को अब एनसीपी के 15, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के 10, भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक, दो निर्दलीय और अन्य क्षेत्रीय पार्टियों के तीन विधायकों का समर्थन बचा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+