तिब्बतियों ने चीन से कहा, दलाई लामा तिब्बत के निर्विवाद नेता
धर्मशाला, 10 मार्च (आईएएनएस)। तिब्बत की निर्वासित सरकार ने मंगलवार को चीनी नेतृत्व को तिब्बत में दलाई लामा की लोकप्रियता को आजमाने की चुनौती देते हुए कहा कि वह तिब्बतियों के निर्विवाद नेता हैं।
तिब्बत में चीनी शासन के खिलाफ विद्रोह आरंभ होने की 50 वीं वर्षगांठ के मौके पर जारी एक बयान में निर्वासित सरकार के मंत्रिमंडल ने कहा कि कशांग चीनी नेतृत्व को फिर बता देना चाहता है कि दलाई लामा 60 लाख तिब्बतियों के सर्वोच्च नेता और एकमात्र आवाज हैं।
कशांग ने कहा कि असंवेदनशील और जिद्दी चीनी नेतृत्व दलाई लामा की लोकप्रियता को स्वीकार करने को तैयार नहीं है।
मंत्रिमंडल ने तिब्बत के भीतर के तिब्बतियों को स्वतंत्रापूर्वक अपनी पसंद अभिव्यक्त करने देने की मांग की। चीनी शासन को तब पता चलेगा कि दलाई लामा तिब्बत के एकमात्र प्रतिनिधि हैं।
कशांग का नेतृत्व निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री सेमदोंग रिंपोछे के हाथ में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications