अमेरिका ने कहा, वह भारत के साथ संबंधों की इज्जत करता है

वाशिंगटन, 10 मार्च (आईएएनएस)। विदेश सचिव शिव शंकर मेनन की अमेरिका यात्रा के बीच वाश्िंागटन ने कहा है कि वह भारत के साथ अपने संबंधों की इज्जत करता है।

राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यभार संभालने के बाद उनके प्रशासन के साथ बातचीत करने वाले मेनन पहले शीर्ष अधिकारी हैं।

व्हाइट हाऊस में सोमवार को विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जनरल जेम्स जोन्स से मुलाकात के बाद मेनन की उप मंत्री जेम्स बी. स्टीनबर्ग और अफगानिस्तान व पाकिस्तान के लिए नियुक्त विशेष अमेरिकी दूत रिचर्ड होलब्रूक से भी बातचीत हुई।

भारतीय अधिकारियों ने इन वार्ताओं के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन मुलाकात से पहले अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रोबर्ट वुड ने पत्रकारों से कहा कि क्लिंटन व मेनन अफगानिस्तान और 26 नवंबर को मुंबई पर हुए हमले सहित कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

वुड ने कहा, "हम अमेरिका और भारत के बीच संबंधों की इज्जत करते हैं। जैसा कि आप जानते हैं मेनन की भारत-अमेरिका परमाणु समझौते को क्रियांवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।" बैठक के बाद उन्होंने बताया कि क्लिंटन-मेनन की मुलाकात में हॉलब्रूक मौजूद नहीं थे।

उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री मेनन के साथ निश्चित तौर पर अफगानिस्तान के मसले पर चर्चा करेंगी।

पिछले मास पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह मेहमूद कुरेशी और अफगानिस्तान के विदेश मंत्री रंगीन डडफार स्पंटा ने अमेरिका का दौरा किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+