पाक में सैन्य तख्ता पलट की तैयारी

हालांकि पिछले दिनों पाक सरकार ने इस आशय की खबरों का खंडन करते हुए इसे कोरी अफवाह करार दिया था लेकिन खबरों की मानें तो पाकिस्तान में आतंकवाद के खुले खेल और बिगड़ते राजनीतिक और कानूनी हालात से अमेरिका खासा नाखुश है और वह चाहता है कि सेनाध्यक्ष अशफाक कियानी सत्ता की बागडोर संभाल लें।
मीडिया के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि पाक की सेना देश के बिगड़ते हालात से नाराज़ है और उस ने इस संबंध में राष्ट्रपति जरदारी को चेतावनी भी दी है।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष जनरल कियानी ने पिछले दिनों अमेरिका यात्रा से लौटने के बाद पाक सेना के सभी अंगों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली थी जिसमें देश में बिगड़ती राजनीतिक तथा कानून-व्यवस्था पर चर्चा की गई थी।
राष्ट्रपति जरदारी के काम के तरीकों पर न केबल सेना में बल्कि वहां के सभी राजनीतिक दलों, खास कर जरदारी के सत्ता में आने का माध्यम बनने वाले नवाज शरीफ और उनकी मुल्सिम लीग पार्टी में भी बेहद असंतोष है।
पाकिस्तान में जरदारी और शरीफ की पार्टियों की मिली- जुली सरकार है लेकिन जरदारी ने राष्ट्रपति पद हड़पने के बाद न सिर्फ शरीफ से किए गए राजनीतिक वादे ठुकरा दिए बल्कि अदालत के जरिए समूचे शरीफ परिवार को चुनाव लड़ने के अयोग्य घोषित करवा दिया।
पिछले दिनों लाहौर में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पर हुए हमले के पीछे भी जरदारी का हाथ बताया जा रहा है। माडिया के अनुसार इस हमले से सबसे ज्यादा राजनीतिक फायदा ज़रदारी को मिला क्योंकि इस हमले के कारण खिलाफ नवाज शरीफ और वकीलों द्वारा चलाया जाने वाला जन-आंदोलन स्थगित हो गया।


Click it and Unblock the Notifications