लश्कर अमेरिका के लिए सबसे बड़ा खतरा

बुश प्रशासन में आतंकवाद निरोधक विभाग में के राष्ट्रीय उप सुरक्षा सलाहकार रहे जुआन जराटे ने रविवार को समाचार पत्र 'शिकागो ट्रिब्यून' में प्रकाशित एक साक्षात्कार में कहा, "हमें लश्कर-ए-तैयबा के दुनिया भर में फैले नेटवर्क के खतरे के प्रति सजग रहना चाहिए।"
जराटे के अनुसार एफबीआई और अन्य अमेरिकी खुफिया एजेंसियां मुंबई पर 26-29 नवंबर 2008 के हमले के पहले से ही लश्कर को अमेरिका के लिए अगला सबसे बड़ा खतरा मान रही हैं।
अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से ट्रिब्यून ने कहा कि यह मानने के कई कारण हैं कि अल कायदा के स्थान पर लश्कर अमेरिका के लिए बड़ा खतरा है।
जराटे का बयान लश्कर में नए नेतृत्व की स्थापना के समाचारों के बीच आया है। मुंबई हमले के बाद जकीउर रहमान लखवी और जरार शाह की गिरफ्तारी के बाद आतंकवादी संगठन ने नया नेतृत्व तैयार किया है।
लाहौर में श्रीलंका क्रिकेट टीम पर हुए हमले की जांच कर रहे पाकिस्तानी अधिकारियों ने पहले इसके लिए लश्कर को जिम्मेदार ठहराया लेकिन बाद में इसका आरोप अल कायदा पर मढ़ दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications