छह महीनों में लौटेंगे 12 हज़ार सैनिक

iraq us soldiers

अमरीकी सेना ने बताया है कि इराक़ से सैनिकों की वापसी के पहले चरण में अगले छह महीनों के दौरान 12 हज़ार सैनिकों को वापस बुलाया जा रहा है. हाल की में अमरीकी राष्ट्रपति की ओर से अमरीकी सैनिकों की इराक़ से वापसी से संबंधित घोषणा के बाद से सैनिकों की वापसी का यह पहला चरण होगा.

पिछले सप्ताह ही अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा था कि अगस्त, 2010 तक अमरीकी सैनिकों को इराक़ से वापस बुलाने का काम पूरा कर लिया जाएगा.

हालांकि सैनिकों की इस तादाद में वापसी के बावजूद इराक़ में एक लाख, 20 हज़ार से ज़्यादा अमरीकी सैनिकों की तैनाती बनी रहेगी.

बीबीसी के बग़दाद संवाददाता का कहना है कि इराक़ से अमरीकी सैनिकों की वापसी की गति इस बात पर निर्भर करेगी कि वहाँ इस वर्ष होने वाले चुनाव कितने सुरक्षित तरीके से संपन्न हो पाते हैं.

वापसी की तैयारी

राष्ट्रपति बराक ओबामा की इस योजना के तहत इराक़ में अमरीकी सैनिकों की संख्या अगस्त 2010 तक 50 हज़ार रह जाएगी. बराक ओबामा ने कहा है कि अगले वर्ष अगस्त तक अधिकतर सैनिक बुला लिए जाएंगे

राष्ट्रपति ओबामा का कहना है कि इतने सैनिक इराक़ी सेनाओं को सलाह देने और अमरीकी हितों की रक्षा करने के लिए ज़रूरी हैं. राष्ट्रपति ओबामा ने ये आश्वासन दिया कि यदि इराक़ में हिंसा बढ़ती है तो इस रणनीति पर दोबारा विचार किया जाएगा.

अपने चुनाव प्रचार के दौरान राष्ट्रपति ओबामा ने वादा किया था कि उनका कार्यकाल शुरु होने के 16 महीने के भीतर इराक़ से अमरीकी सैनिकों की वापसी हो जाएगी.

ग़ौरतलब है कि फ़रवरी की शुरुआत में उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान में 17 हज़ार अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती का आदेश दिया था. उन्होंने कहा था कि इन सैनिकों को इराक़ भेजा जाना था लेकिन अत्यंत ज़रूरी सुरक्षा कारण से इन्हें अफ़ग़ानिस्तान भेजा जा रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+