सीबीआई की हिरासत में राजू बंधु

केंद्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी राजू भाइयों के अलावा सत्यम के पूर्व वित्तीय अधिकारी वी श्रीनिवास, प्राइस वाटरहाउस के पार्टनर एस गोपालकृष्णन और टी श्रीनिवास से पूछताछ करेंगे.
अदालत ने गोपालकृष्णन और टी श्रीनिवास की ज़मानत याचिका को ठुकरा दिया.
इस साल जनवरी में रामालिंगा राजू ने यह घोषणा करके सनसनी फैला दी थी कि कंपनी के मुनाफ़े को बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया जा रहा था. माना जा रहा है कि ये घपला 7800 करोड़ रुपए तक का है.
आरोप
इसके अलावा आंध्र प्रदेश पुलिस की अपराध जाँच शाखा (सीआईडी) ने भी सुनवाई के दौरान बताया था कि रामालिंगा राजू ने कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ा-चढ़ा कर बताई थी.
सीआईडी का दावा है कि इनके नाम पर हर महीने क़रीब 20 करोड़ रुपए का फ़ायदा भी उठाया गया.
सरकारी वकील ने दावा किया कि राजू ने सीआईडी अधिकारियों को बताया कि कंपनी में 40 हज़ार कर्मचारी थे और इनकी संख्या बढ़ाकर 52 हज़ार दिखाई गई.
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर दिखाने से राजू ने हर महीने 20 करोड़ रुपए का फ़ायदा कंपनी से उठाया.


Click it and Unblock the Notifications