कश्‍मीर मुद्दा सुलझना जरूरी: मुशर्रफ

Pervez Musharraf
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्‍तान के बीच बेहतर संबंध स्‍थापित करने के लिए कश्‍मीर मुद्दे का सुलझना बेहद जरूरी है। यह बात पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने रविवार को नई दिल्‍ली में एक सेमीनार के दौरान कही।

मुशर्रफ ने कहा कि अगर कश्मीर मुद्दा लंबे समय तक खिंचता रहा तो करगिल जैसे और विवाद हो सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्तान में काफी 'मुजाहिदीन' और 'आजाद जिहादी' लोग हैं, जो कश्मीरियों की समस्याओं से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। दोनों देशों को शांतिपूर्ण संबंधों की ओर बढ़ना चाहिए। भारत में आतंकवाद का मुख्य कारण कश्मीर समस्या है। लश्कर-ए-तयबा और जैश-ए-मोहम्मद वजूद में इसलिए आए कि पाकिस्तान में कश्मीरी जनता के प्रति सहानुभूति है।

मुशर्रफ ने कहा कि अगर दाऊद इब्राहिम को सौंप दिया जाए, तो भी भारत और पाकिस्तान के रिश्ते नहीं सुधरेंगे।

मुशर्रफ को मदनी का तीखा जवाब
भारतीय मुसलमानों की समस्‍याओं पर बोलने पर मुशर्रफ को राज्‍य सभा सदस्‍य व जमात-ए-उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख महमूद मदनी ने तीखा जवाब दिया।

मदनी ने मुशर्रफ स कहा कि कहा कि भारतीय मुसलमान अपनी समस्‍याओं को हल करना खुद जानते हैं, इसमें उनकी राय की जरूरत नहीं। नई दिल्‍ली में एक कार्यक्रम के दौरान मदनी ने कहा कि पाकिस्‍तान को भारतीय मुसलमानों के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। उन्‍होंने मुशर्रफ से कहा कि वो अपनी राजनीति यहां नहीं करें।

इससे पहले मुशर्रफ ने कहा कि भारत में मुसलमानों को गैर समझा जाता रहा है। आतंकवाद का भी यह एक कारण रहा है। इस पर मदनी ने कहा कि पाकिस्‍तान की जितनी जनसंख्‍या है, उससे ज्‍यादा भारत में मुसलमान हैं। यही नहीं यहां के मुसलमान अपनी समस्‍या खुद हल करना जानते हैं।

इस पर मुशर्रफ ने कहा कि यह अच्‍छी बात है कि अगर सही में ऐसा है, तो हमें काफी खुशी हैं। मुशर्रफ ने कहा, 'मैंने सिर्फ अपनी बात रखी है। अगर कोई आहत हुआ हो, तो मैं अपने शब्‍द वापस लेता हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+