बांग्‍लादेश में लश्‍कर का सहयोगी संगठन

Terrorist
कोलकाता। भारत के सीमावर्ती पूर्वोत्‍तर राज्‍यों में आतंकवादी वारदातों को अंजाम देने के लिए बांग्‍लादेश में लश्‍कर-ए-तैयबा का सहयोगी संगठन तैयार किया गया। 'तंजीम-ए-मोहम्‍मदी' नाम के इस संगठन का मुंबई हमले से सीधा जुड़ाव भले ही नहीं रहा, लेकिन इसके संस्‍थापक का संपर्क मुंबई हमले के मास्‍टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी से जरूर रहा है।

इस बात का खुलासा कोलकाता पुलिस ने रविवार को किया। कोलकाता पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सियालदह रेलवे स्‍टेशन के पास शुक्रवार को गिरफ्तार किये गये लश्‍कर-ए-तैयबा के सहयोगी सदस्‍य अबु तेहर ने पूछताछ के दौरान नये संगठन के बारे में बताया।

कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ के दौरान अबु तहेर ने बताया कि भारत की सीमावर्ती राज्यों में आतंकी वारदातों को अंजाम देने के लिए बांग्लादेश में उसने आतंकवादी संगठन बनाया था। संगठन का नाम तंजीम-ए-मोहम्मदी है।

तहेर का मुंबई हमले से कोई सीधा जुड़ाव भले ही नहीं है, लेकिन उसका मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी से संपर्क जरूर रहा है। यही नहीं तहेर ने लाहौर में विस्फोटक बनाने का प्रशिक्षण भी प्राप्‍त किया है।

विस्फोटक बनाने में महारत रखने वाले 45 वर्षीय तहेर को कोलकाता एसटीएफ ने सियालदह रेलवे स्टेशन के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। शनिवार को तेहर को उप मंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया था जहां से उसे 10 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+