आचार संहिता तोड़ी तो खैर नहीं

आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से कह दिया है कि अगर आचार संहिता का उल्लंघन हुआ, तो खैर नहीं। उल्लंघन करने वाली पार्टियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एम.एन.विद्यासागर ने बताया, "मतदान से संबंधित किसी भी चुनावी गड़बड़ी के खिलाफ हम पूर्ण सतर्कता की नीति अपना रहे हैं। चाहे वे राजनीतिक पार्टियां हो, प्रत्याशी हों, पार्टी के कैडर हों या अधिकारी, गड़बड़ी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।"
स्वच्छ व पर्यावरण अनुकूल चुनाव प्रचार सुनिश्चित कराने के लिए पोस्टरों, बैनरों, कट-आउटों तथा किसी भी तरह की प्रचार सामग्रियों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
निर्वाचन अधिकारी ने कहा, "सोमवार को आम चुनाव की घोषणा किए जाने के कुछ घंटों के भीतर ही हम हरकत में आ गए। शहर में और जिलों में राजनीतिक नेताओं के लगाए गए हजारों होर्डिग्स और पोस्टर को हमने हटवा दिया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications