शेयर बाज़ारों की निराशाजनक शुरुआत

खुलने के तत्काल बाद शेयर बाजार तेजी से गिरे और सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स 83.35 अंक गिरकर 8,242.47 पर और निफ्टी 26.30 अंक गिरकर 2,593.85 पर कारोबार कर रहा था।
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' पिछले बंद के मुकाबले 66.60 अंक गिरकर 8,259.22 पर खुला था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 0.05 अंक की मामूली गिरावट के साथ 2,620.10 पर खुला।
बीएसई में शुरुआती कारोबार नकारात्मक रहा और पहले 15 मिनट के कारोबार के दौरान यहां 504 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई जबकि महज 333 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications