सत्यम में हिस्सेदारी के लिए नीलामी शुरु

बाजार नियामक संस्था भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने गत शुक्रवार को इसे अपने अधिसंख्य शेयर बेचने के लिए वैश्विक नीलामी की प्रक्रिया अपनाने की अनुमति प्रदान कर दी थी।
कंपनी ने सोमवार को एक वक्तव्य में कहा, " नीलामी की प्रक्रिया में शामिल होने के इच्छुक बोली लगाने वाले आज से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।" वक्तव्य के अनुसार ये बोलियां 12 मार्च तक लगाई जा सकती हैं।
कंपनी ने कहा कि नीलामी की प्रक्रिया की देखरेख कंपनी द्वारा नियुक्त भारत के कोई पूर्व प्रधान न्यायाधीश अथवा सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश करेंगे।
नीलामी में रुचि रखने वाले प्रत्येक बोलीकर्ता को 12 मार्च के बाद एक अनुरोध भेजा जाएगा और उनसे इस संबंध में विस्तृत ब्यौरा भेजने को कहा जाएगा साथ ही उन्हें कम से कम 15 अरब रुपये के कोष की मौजूदगी का साक्ष्य भी प्रस्तुत करना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications