2010 के अंत तक नैनो होगी बाज़ार में

गुजरात में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने नैनो के निर्माण के लिए संयंत्र स्थापित करने के लिए साणंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक आठ के निकट 1,100 एकड़ भूमि आवंटित की है। साणंद स्थित इस संयंत्र में प्रतिवर्ष लगभग 2,50,000 कारों का निर्माण होने का अनुमान है।
उल्लेखनीय है कि पहले टाटा का नैनो संयंत्र पश्चिम बंगाल के सिंगुर में लग रहा था लेकिन ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के विरोध के चलते टाटा ने अक्टूबर 2008 में इसे वहां से हटाने की घोषणा की थी। उसके बाद ही इस संयंत्र को गुजरात में स्थापित करने की बात कही गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications