तिब्बत के हाल के इतिहास की अहम तारीखें

बीजिंग, 9 मार्च (आईएएनएस)। तिब्बत की स्वायत्तता का मसला कई दशकों से विवादों से घिरा है। तिब्बत के आधुनिक इतिहास की अहम तिथियां इस प्रकार हैं:

1912: चीन में किंग वंश के पतन के बाद चीनी सेना तिब्बत की राजधानी ल्हासा से बाहर कर दी गई। तेरहवें दलाई लामा ने आजादी का ऐलान किया और 1950 तक तिब्बतियों ने वहां शासन किया।

1935: छह जुलाई को चौदहवें दलाई लामा का जन्म हुआ।

1949: चीन में गृह युद्ध के बाद माओत्से तुंग ने पीपुल्स रिपब्लिकन ऑफ चाइना की स्थापना की।

1950: अक्टूबर में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी तिब्बत में दाखिल हुई। नवंबर में चौदहवें दलाई लामा की ताजपोशी हुई।

1951: मई में तिब्बत के प्रतिनिधियों ने दबाव में आकर चीन के साथ एक 17सूत्री समझौते पर दस्तखत किए। जिसमें तिब्बत को स्वायत्तता देने का वादा किया गया था। सितंबर में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ल्हासा में दाखिल हो गई।

1954: दलाई लामा ने बीजिंग की यात्रा की।

1959: 10 मार्च को चीन के कब्जे के खिलाफ विद्रोह शुरू हुआ।

1965: चीन ने तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र का गठन किया।

1976: माओ का निधन हो गया। 10 साल पहले शुरू हई सांस्कृतिक क्रांति भी खत्म हो गई।

1979: तिब्बत में मंद गति से उदारीकरण शुरू हुआ।

1980: कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता हू याओबेंग तिब्बत पहुंचे।

1985: तिब्बत को बड़े पैमाने पर पर्यटन के लिए खोल दिया गया।

1987: ल्हासा और शिगात्से में विद्रोह शुरू।

1989: मौजूदा राष्ट्रपति हू जिंताओ और उनकी पार्टी के नेताओं के नेतृत्व में तिब्बत में विरोध प्रदर्शन दबा दिया गया।

2002: चीन सरकार ने दलाई लामा के साथ बातचीत प्रारंभ की । लेकिन वार्ता अब तक बेनतीजा।

2008: 14 मार्च को ल्हासा में चीन विरोधी दंगे के बाद तिब्बत में विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। चीन सरकार ने इस प्रदर्शन को दबा दिया। कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई और तिब्बत में विदेशी पत्रकारों के घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+