मुंबई मामले में पाक के सवालों का जल्द जवाब देगा भारत : प्रणब (राउंडअप)

लाहौर में उच्च न्यायालय ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संस्थापक हफीज मोहम्मद सईद की नजरबंदी 60 दिनों तक बढ़ा दी। नई दिल्ली ने लश्कर को 26 नवंबर के हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया, "हम पाकिस्तान को अपना जवाब जल्द ही भेज देंगे। हम गृह मंत्री के संपर्क में हैं।"

मुखर्जी का बयान ऐसे समय में आया है, जब एक दिन पहले पाकिस्तान ने मुंबई हमले के मामले में भारत से अपने 30 सवालों के जवाब जल्द से जल्द भेजने के लिए कहा ताकि मामले में गिरफ्तार किए गए छह संदिग्धों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पुख्ता मामला तैयार किया जा सके।

ज्ञात हो कि गिरफ्तार सभी छह संदिग्धों की न्यायिक हिरासत की अवधि 12 मार्च को समाप्त हो रही है।

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार दो दिनों के भीतर भारत के जवाब की उम्मीद की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार मुंबई पुलिस ने सभी 30 सवालों के जवाब गृह मंत्रालय को सौंप दिया है। मंत्रालय इन जवाबों की जांच कर रहा है। इसके बाद इन जवाबों को विदेश मंत्रालय के जरिए पाकिस्तान को सौंप दिया जाएगा।

पाकिस्तान द्वारा मांगे गए 30 सवालों के जवाब के संदर्भ में पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने शनिवार को कहा था, "दुर्भाग्यवश अभी तक हमें भारत की ओर से जवाब नहीं प्राप्त हुआ है।"

उन्होंने कहा, "मैं भारत सरकार से निवेदन करता हूं कि जितना जल्द हो सके जवाब भेज दिया जाए ताकि वकील सबूत प्राप्त कर सकें और मामला आगे बढ़ाते हुए आरोपियों को माकूल सजा मुकर्रर कराई जा सके।"

हालांकि इसके पहले पाकिस्तान की ओर से कहा गया था कि यदि भारत ने मध्य मार्च तक उसके द्वारा उठाए गए 30 सवालों के जवाब नहीं भेजे तो गिरफ्तार छह संदिग्धों को अधिक दिनों तक कैद में रखना संभव नहीं होगा।

पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी ने 12 फरवरी को आठ लोगों के खिलाफ मुंबई हमले के संबंध में आरोप पेश किया था। इनमें से छह को पाकिस्तान ने गिरफ्तार किया, जबकि एक फरार है। एक आरोपी अजमल आमिर कसाब को मुंबई हमलों के दौरान पकड़ा गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+