जीएम ने कनाडा में वर्ष 2012 तक वेतनवृद्धि रोकीं

टोरंटो, 9 मार्च (आईएएनएस)। संकटग्रस्त वाहन निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स (जीएम) ने रविवार को वर्ष 2012 तक कनाडा के अपने कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में किसी तरह का इजाफा नहीं करने की घोषणा की।

कंपनी ने कहा है कि वह यह उपाय लागत कम करने की योजना के तहत अपना रही है। कनाडा सरकार की ओर से घोषित चार अरब डॉलर के आर्थिक पैकेज में से तीन अरब डॉलर की सहायता राशि पाने जा रही जीएम ने कहा कि इस राशि को खर्च करने के लिए उसके और कनाडियन आटो वर्कर्स यूनियन (सीएडब्ल्यू) के बीच समझौता हो गया है।

कनाडाई सरकार ने कहा है कि पैकेज पाने के लिए जीएम को वेतन और लागत में कटौती करनी होगी। लगभग 12,000 कनाडाइयों को रोजगार देने वाली कंपनी ने कहा कि सीएडब्ल्यू के साथ हुआ समझौता जीएम कनाडा की पुनर्निर्माण योजना की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित होगा।

सीएडब्ल्यू के अध्यक्ष केन लेवेंजा ने कहा, "हमने इस समझौते को इसलिए स्वीकार किया क्योंकि हम चाहते थे कि हमारे सदस्यों और उनके परिवारों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+