मप्र में दूषित पानी पीने से 1 की मौत, 14 बच्चे बीमार
मिली जानकारी के अनुसार थान्दला थाने के रतनपाडा गांव में सोमवार को खेल रहे बच्चों ने एक कुएं से पानी निकालकर पिया तो उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चों को उल्टियां हुईं और एतरी बाई नाम की बच्ची ने दम तोड़ दिया तथा पानी पीने के बाद बीमार पड़े 14 अन्य बच्चों को उपचार के लिए बामनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया है।
झाबुआ के कलेक्टर जगदीश शर्मा ने आईएएनएस को बताया कि रतनपाड़ा गांव में एक कुआं है और इसी कुएं के पानी का सभी लोग इस्तेमाल करते हैं। इसलिए आशंका इस बात की है कि जिस बाल्टी से पानी निकालकर बच्चों ने पिया है उसी बाल्टी में ऐसा पदार्थ रहा है जो बच्चों को नुकसान पहुंचा गया है। बामनियां अस्पताल में भर्ती बच्चों का उपचार जारी है और उनकी हालत ठीक है। मृत बच्ची के परिजनों को प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications