इग्नू ने कौशल प्रशिक्षण का कार्यक्रम शुरू किया
ये कोर्स अगस्त 2008 में इग्नू और कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) के बीच हुए एक समझौते का परिणाम हैं।
इग्नू के कुलपति वी.एस.राजशेखरन पिल्लई ने संवाददाताओं को बताया, "देश के विभिन्न उद्योग, प्रामाणिक कुशल कर्मचारियों के अभाव की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। ये कोर्स कौशल और क्षमता निर्माण की मांग को पूरा करने में मददगार साबित होंगे। ये शिक्षा को रोजगारपरकता से जोड़ेंगे।"
पिल्लई ने कहा, "भारत में सिर्फ पांच प्रतिशत कर्मचारी ही कुछ क्षेत्रों में प्रामाणिक दक्षता रखते हैं। दक्षिण कोरिया में प्रामाणिक कुशल कर्मचारियों का प्रतिशत 80 है। जबकि विकसित देशों में ऐसे कर्मचारियों का प्रतिशत 90 है। आíथक मंदी का यह दौर प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और संस्थानों का स्तर ऊंचा करने के बारे में सोचने का सही समय है।"
पहले चरण में विश्वविद्यालय, देश भर में 16 राज्यों के 42 शहरों में कु़ल 52 केंद्रों पर ये कोर्स शुरू करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications