जयललिता ने श्रीलंका के तमिलों के समर्थन में रखा उपवास (लीड-1)
एआईएडीएमके महासचिव ने श्रीलंका में संघर्ष विराम की वकालत करते हुए राज्य में सत्तारूढ़ डीएमके और कांग्रेस की पड़ोसी राष्ट्र में तमिलों की दुर्दशा पर उदासीनता बरतने के लिए आलोचना की।
जयललिता ने कहा कि एआईएडीएमके श्रीलंका में शिक्षा और रोजगार में तमिलों को बराबरी का दर्जा देने जैसी न्यायोचित मांगों का समर्थन करती है।
उन्होंने श्रीलंका में संघर्ष विराम के लिए पहल नहीं करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उनका उपवास श्रीलंका में शांति और तमिलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव डालेगा।
उन्होंने श्रीलंका में तमिल राहत कोष के लिए व्यक्तिगत रूप से 500,000 रुपये का और अपनी पार्टी की ओर से 10 करोड़ रुपये का योगदान भी दिया।
जयललिता ने कहा कि सभी राहत राशि को एकत्र करके इसे रेडक्रास को राहत कार्यो के लिए दिया जाएगा।
इस अवसर पर श्रीलंका में तमिलों के एक और समर्थक एमडीएमके महासचिव वाइको ने जयललिता के उपवास की प्रशंसा करते हुए श्रीलंका पर संघर्ष विराम के लिए जोर नहीं डालने के लिए भारत सरकार की आलोचना की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications