महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर ब्रिटेन में सबसे बड़ी बहस शुरू
इंग्लैंड के सभी शहरों व कस्बों में हजारों लोगों के इस बहस में हिस्सा लेने की संभावना है। गृह मंत्री जैकी स्मिथ ने इस बहस की विधिवत शुरुआत की।
दूसरी ओर, इप्सोस मोरी द्वारा किए गए एक नए सर्वेक्षण में यह सामने आया है कि सर्वेक्षण में शामिल एक तिहाई से अधिक लोग किसी न किसी ऐसी महिला को जानते हैं जो अपने किसी परिचित व्यक्ति द्वारा ही हिंसा की शिकार हुई है।
बहरहाल, यह बहस इंग्लैंड के 40 शहरों और कस्बों में अगले नौ सप्ताहों तक चलाई जाएगी।
स्मिथ ने कहा कि इस बहस का लक्ष्य सरकार को एक ऐसी रणनीति बनाने में मदद करना है, जिसके जरिए महिलाओं पर हमला करने वालों को रोका जाएगा, ताकि महिलाओं को शिकार होने से बचाया जा सके। इस बहस का लक्ष्य इस बात का पता करना भी है कि स्कूल, महिलाओं के खिलाफ हिंसा को किस तरह और कितना रोक सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications