राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ने होली व ईद-मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं (लीड-1)

पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर मनाया जाने वाला ईद-मिलादुन्नबी मंगलवार को और रंगों का त्योहार होली बुधवार को मनाया जाएगा।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि पैगम्बर का संदेश हमें शांति, सद्भाव और एकता के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने होली को खुशी का उत्सव बताया।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी यह त्योहार छोटे-बड़े सभी को एक साथ लाएं और खुशियों भरे ये त्योहार हमें मनुष्यों के प्रति करूणा के भाव से ओत-प्रोत करें।

उपराष्ट्रपति डा. हामिद अंसारी ने होली के शुभ अवसर पर देशवासियों को दिए अपने बधाई संदेश में कहा, "रंगों के त्योहार होली के अवसर पर मैं देशवासियों को बधाई और शुकामनाएं देता हूं। होली वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है और यह असली मायनों में राष्ट्रीय त्योहर है जो रंग डालकर विविधता में हमारी एकता को मजबूत करता है।"

उन्होंने कहा, "होली की उल्लासपूर्ण भावना सामाजिक बंधनों से ऊपर है और यह सामाजिक ताने-बाने को सुदृढ करती है। आओ, हम सब मिलकर इस त्योहार को मनाएं और अपने समाज में सद्भावना, प्रसन्नता और एकता को बढ़ावा दें।"

उन्होंने लोगों से होली मनाने और समाज में सद्भाव, प्रसन्नता और संगठन को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+