उत्तर प्रदेश में बसपा सांसद ताहिर के खिलाफ विपक्षी दलों ने खोला मोर्चा

कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निर्वाचन आयोग से शिकायत कर ताहिर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।

बसपा से दोबारा टिकट मिलने की खुशी में ताहिर खान ने चार मार्च को सुल्तानपुर में एक जुलूस निकाल था जिसमें उनपर शस्त्रों का प्रदर्शन का आरोप है। मामले पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने स्थानीय प्रशासन से जांच कर कार्रवाई करने को कहा था। प्रशासन ने मामले में ताहिर के दो समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

प्रशासन की कार्रवाई को नाकाफी बताते हुए सपा के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने आईएएनएस से कहा कि ताहिर ने शस्त्र प्रदर्शन कर आचार संहिता का उल्लंघन किया। शस्त्रों का प्रदर्शन कर मतदाताओं को भयभीत करने की साजिश रची गई है, लेकिन प्रशासन ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। चौधरी ने कहा कि उन्होंने सोमवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।

उधर, भाजपा प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि बसपा पूरी तरह से माफियाओं

को संरक्षण दे रही है। सुल्तानपुर की घटना बसपा की इसी नीति का हिस्सा है। इस मामले में ताहिर के खिलाफ उन्होंने चुनाव आयोग को एक पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती की संवैधानिक मूल्यों में कोई आस्था नहीं है। इस सरकार में निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+