तिब्बत के लिए लंबे समय तक जिंदा रहूंगा : दलाई लामा
पूरे तिब्बती समुदाय को तथा हिमाचल प्रदेश के मैक्लियाडगंज में प्रमुख मंदिर या फिर सुगलाग खांग में लंबी उम्र की प्रार्थना के लिए जमा हुए निर्वासित तिब्बतियों को धन्यवाद देते हुए दलाई लामा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे लंबी उम्र तक जिंदा रहेंगे।
दलाई लामा इस वर्ष 6 जुलाई को 74 वर्ष के हो जाएंगे। उन्होंने अपने अनुयायियों से कहा, "मैं तिब्बत के लिए लंबे समय तक जिंदा रहने की कोशिश करूंगा।"
पिछले एक वर्ष से दलाई लामा के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। उन्हें चार बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। पिछले वर्ष अक्टूबर महीने में पित्ताशय में पथरी के लिए दिल्ली में उनका ऑपरेशन किया गया था।
चीनी शासन के खिलाफ एक विफल आंदोलन की 50वीं वर्षगांठ के ठीक एक दिन पहले दलाई लामा ने कहा, "हम सभी को तिब्बत में रह रहे तिब्बतियों की कठिनाई पर ध्यान देना चाहिए। हमें उनके प्रति सहानुभूति व्यक्त करनी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications