लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा : रमन सिंह

सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "भाजपा वर्ष 2003 के दिसम्बर से राज्य की सत्ता पर काबिज है। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में हमने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। पिछले चुनावों की अपेक्षा इस दफा हम और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे क्योंकि हमने अपने कार्यकाल में समाज के सभी वर्गो का ध्यान रखा है।"

मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारी सरकार यह प्रयास कर रही है कि गरीबी रेखा के नीचे रहने वालों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार आए। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और गरीबी मिटाने के मद्देनजर हम लगातार प्रयास कर रहे हैं।"

ज्ञात हो कि 2004 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 11 संसदीय सीटों में कुल 10 पर अपना कब्जा जमाया था जबकि कांग्रेस को एकमात्र सीट पर ही जीत मिल सकी थी। बाद में भाजपा को राजनांदगांव सीट पर हुए उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

इंडो-एशियन नयूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+