भाजपा से चुनाव समझौते के बावजूद अगप राजग का हिस्सा नहीं

गुवाहाटी, 9 मार्च (आईएएनएस)। असम के प्रमुख विपक्षी दल असम गण परिषद (अगप) ने सोमवार को स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से चुनावी समझौते के बावजूद वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा नहीं है।

अगप के अध्यक्ष चंद्र मोहन पटवारी ने संवाददाताओं से कहा," मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि हम भाजपा के नेतृत्व वाले राजग का हिस्सा नहीं हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को पराजित करने के लिए अगप और भाजपा सहयोगी हैं।"

अगप नेता का स्पष्टीकरण भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के पिछले सप्ताह पत्रकारों से यह कहने के बाद आया कि अगप राजग में हिस्सेदार है।

पटवारी ने कहा कि भाजपा के साथ सीटों के बंटवारे के समझौते से अगप का क्षेत्रीय चरित्र समाप्त नहीं होगा।

पटवारी ने कहा कि भाजपा के साथ अगप के गठबंधन से कांग्रेस चिंतित है और उसके खिलाफ तमाम अफवाहें पैदा कर रही है। उन्होंने असम में हुए विकास कार्यो पर कांग्रेस को श्वेत पत्र लाने की चुनौती दी।

सीटों के बंटवारे पर हुई सहमति के अनुसार राज्य की 14 में से आठ सीटों पर भाजपा और छह पर अगप अपने उम्मीदवार उतारेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+