अतीक अहमद अपना दल के टिकट पर प्रतापगढ़ से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोने लाल पटेल ने सोमवार को इलाहाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन ने यह ऐलान किया कि समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित अतीक अपना दल में शामिल हो चुके हैं और प्रतापगढ़ संसदीय सीट से वह आगामी लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। पटेल ने कहा कि अतीक अपना दल के समर्पित नेता रह चुके हैं। यह उनकी घर वापसी है।

अतीक को फूलपुर के बजाय प्रतापगढ़ से चुनाव लड़ाने के सवाल पर पटेल ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। प्रतापगढ़ में कुर्मी जाति के मतदाताओं की काफी तादाद है और कुर्मी मतदाताओं पर पटेल का खासा प्रभाव है। अलबत्ता पटेल के प्रभाव से कुर्मी और अतीक के प्रभाव से मुस्लिम वोट मिल गया तो अपना दल यह सीट निकाल सकती है। माना जा रहा है कि इसी समीकरण के मद्देनजर पटेल ने अतीक को फूलपुर की बजाए प्रतापगढ़ सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

परमाणु करार के मुद्दे पर सपा से बगावत कर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का साथ देते हुए अतीक ने लोकसभा में विश्वास मत के दौरान संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन(संप्रग) सरकार के खिलाफ वोट दिया था। अतीक वर्तमान में राजू पाल की हत्या के आरोप में ललितपुर की जेल में बंद हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+