देश में वाहनों की बिक्री में 10.61 फीसदी का इजाफा
सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार गत फरवरी में देश में 10.04 लाख वाहनों की बिक्री हुई जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 9,42,955 वाहनों की बिक्री हुई थी।
द सोसाइटी ऑफ इंडियन आटोमोबाइल मैनुफैक्च र्स (एसआईएएम) के अनुसार फरवरी में यात्री वाहनों की बिक्री (निर्यात सहित) संख्या 1,45,019 रही जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि के 1,26,077 वाहनों से अधिक रही।
इस अवधि में घरेलू बाजारों में व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में 31.68 फीसदी की कमी आई और यह पिछले वर्ष की समान अवधि के 45,478 से घटकर 31,069 रह गई।
फरवरी में घरेलू बाजारों में दोपहिया वाहनों की बिक्री में 12.66 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 7,42,856 से बढ़कर 8,36,926 पर पहुंच गई।
तीन पहिया वाहनों और माल ढुलाई वाले वाहनों की बिक्री में 5.06 फीसदी का इजाफा हुआ और उनकी संख्या 28,544 से बढ़कर 29,989 हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications