फिजी को गरीबी के गर्त में धकेल रहे हैं बेनीमारामा : जॉन की
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में की ने पत्रकारों से कहा,"उनको यह समझने की जरूरत है कि यदि वह फिजी का विकास चाहते हैं तो उनको लोकतंत्र बहाली की इच्छा दर्शानी होगी।"
वर्ष 2006 में रक्तहीन विद्रोह के जरिए सत्ता पर कब्जा करने वाले बेनीमारामा ने इस वर्ष चुनाव करवाने के राष्ट्रमंडल और प्रशांत फोरम के नेताओं के आग्रह को ठुकरा दिया है।
यूरोपीय संघ और अमेरिका ने भी खुद को प्रधानमंत्री घोषित करने वाले बेनीमारामा से कह दिया है कि फिजी में लोकतंत्र की बहाली के बिना वे आर्थिक सहायता नहीं देगे।
राष्ट्रमंडल के 53 देशों के मंत्रियों के समूह ने लंदन में बुधवार को हुई बैठक के बाद कहा था कि यदि बेनीमारामा इस वर्ष चुनाव नहीं कराएंगे तो सितम्बर में फिजी को राष्ट्रमंडल से निलंबित कर दिया जाएगा।
बेनीमारामा ने इसका तुरंत उत्तर देते हुए कहा था कि यदि वे फिजी को निलंबित करना चाहते हैं तो तत्काल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी को भी हस्तक्षेप नहीं करने दिया जाएगा और वे अपने यहां कोई चुनाव नहीं कराएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications