यूपी: गेहूं के लिए बालिका की हत्या

जिले के पुरकाजी थाना-प्रभारी अमर सिंह ने सोमवार को बताया कि यह घटना गोधना गांव की है जहां गत शुक्रवार को धीर सिंह और उसकी पत्नी महापीरी ने अपने रसोईघर से एक कटोरा गेहूं चोरी हो जाने के बाद शक के आधार पर सोनी नाम की बच्ची को मिठाई देने के बहाने घर बुलाया और फिर उसका सिर दीवार से टकरा-टकराकर उसे अधमरा कर दिया।
उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत बिगड़ती देख वे दोनों सोनी को खेत में छोड़कर फरार हो गए। सोनी को गांव वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया।
थाना-प्रभारी ने बताया कि सोनी के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में कहा गया है कि बच्ची की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई। सोनी के पिता की शिकायत पर रविवार को दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications