बाल ठाकरे को अस्पताल से मिली छुट्टी

शिवसेना प्रमुख अस्पताल से अपने आवास 'मातोश्री' पहुंचे। घर जाते समय रास्ते में उन्होंने अपने प्रशंसकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन भी किया।
बाल ठाकरे को फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत के बाद गत 26 फरवरी को लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। चिकित्सकों ने उन्हें कम से कम एक हफ्ता आराम करने की सलाह दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications