बग़दाद में हमला, 28 की मौत

baghdad

इराक़ में पुलिस का कहना है कि बग़दाद में पुलिसकर्मियों की भर्ती के लिए बने एक केंद्र में हुए आत्मघाती हमले में 28 लोग मारे गए हैं. हमले में कम से कम 57 लोग घायल भी हुए हैं. माना जा रहा है कि ये हमलावर अपना मोटरसाइकल लेकर भीड़ में घुस गया था.जिस समय हमला हुआ लोग अकदामी के बाहर कतार लगाए खड़े थे.

पिछले एक साल में इराक़ में हिंसा में कमी आई है लेकिन हिंसक घटनाएँ आज भी इराक़ी लोगों की ज़िंदगी का हिस्सा हैं. दो दिन पहले ही बाबिल प्रांत में मवेशियों के बाज़ार में हुए कार बम हमले में कम से कम 12 लोग मारे गए थे.

बीबीसी के माइक सार्जेंट का कहना है कि इराक़ में भले ही हिंसा में कमी आई हो लेकिन ऐसा नहीं लगता कि हमले होने एकदम बंद हो जाएँगे.

भीषण हमला

पुलिस भर्ती केंद्र अकसर हमलावरों के निशाने पर रहे हैं. एक पुलिस अधिकारी ने एएफ़पी को बताया, "आज का हमला सुबह 10 बजे भीड़ के बीचों-बीच पुलिस अकादमी के बाहर पेलिस्टाइन स्ट्रीट पर हुआ."

रिपोर्टों से संकेत मिलते हैं कि जब लोग कतार में खड़े इंतज़ार कर रहे थे तो हमलावर ने आकर विस्फोट कर दिया. पिछले एक महीने में ये इराक़ का सबसे भीषण हमला है.

इस पुलिस अकादमी को पहले भी निशाना बनाया जा चुका है. 2005 में यहाँ दो महिला आत्मघाती हमलावरों ने हमला किया था जिसमें 40 लोग मारे गए थे.

इराक़ सरकार इस कोशिश में लगी हुई है कि स्थानीय पुलिसबल लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्षम हों. इसलिए पिछले कुछ सालों में इराक़ ने पुलिस और सैन्यकर्मियों की संख्या काफ़ी बढ़ाई है.

अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबाम कह चुके हैं कि इराक़ में अमरीका का सैन्य अभियान अगस्त 2010 तक ख़त्म हो जाएगा और तब तक दो-तिहाई अमरीकी सनिक चले जाएँगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+