भाजपा को बीजद से गठबंधन की उम्मीद

उन्होंने कहा भाजपा और बीजद का रिश्ता काफी पुराना है, इसी कारण उन्हें गठबंधन के जुड़ने की उम्मीद है। दूसरी ओर बीजद के साथ टूट चुके गठंबधन को जोड़ने की मुहिम में भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी जुट चुका है। इस सिलसिले में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी के निवास पर रविवार शाम पार्टी कोर ग्रुप की बैठक बुलाई गई है।
पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने इस संबंध में जानकारी दी। जावडेकर ने कहा, "आज शाम पार्टी कोर ग्रुप की बैठक आडवाणी के आवास पर होगी, जिसमें उड़ीसा संकट पर चर्चा की जाएगी।" उड़ीसा मसले पर भाजपा के राज्यसभा सांसद चंदन मित्रा आडवाणी को विस्तृत जानकारी देंगे।
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी बीजद के साथ गठबंधन बचाने का पूरा प्रयास करेगी। उल्लेखनीय है कि आगामी लोकसभा चुनावों में सीटों के तालमेल को लेकर उड़ीसा के मुख्यमंत्री व बीजद प्रमुख नवीन पटनायक और मित्रा की बातचीत बेनतीजा रहने के बाद शनिवार को गठबंधन टूटने की औपचारिक घोषणा की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications